ग्रामिण सफ़ाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा की बैठक यूनियन के कार्यालय मालवीय नगर नारनौल में प्रधान जुगेश कुमार की अध्यक्षता में हुई ओर बेठक का सचालन कामरेड सुभाष चन्द्र एडवोकेट महासचिव ग्रामिण सफ़ाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा ने किया बेठक में सभी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया की 5जनवरी से 20जनवरी 2021को खण्ड विकास पचायत अधिकारी के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करके माग पत्र मुख्य मन्त्री के नाम मांग पत्र सोपा जाएगा
ओर दिनांक 27,जनवरी से 31जनवरी 2021को मन्त्रीयो के निवास स्थान पर अपनी मांगो का मांग पत्र सोपा जाएगा व 1मार्च 2021को चणडीगढ विधानसभा पर विशाल प्रदर्शन अपनी मांगो को लेकर किया जाएगा जुगेश कुमार प्रधान ने कहा की मुख्य माग सभी ग्रामिण सफ़ाई कर्मचारीयो को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए तब तक न्युनतम वेतन 28000हजार रुपया महीना दिया जाए गेस मास्क सफ़ाई के उपकरण व उपलब्ध करवाया जाए नियुक्ति पत्र पहचान पत्र जारी किया जाए ड्रेस के लिये 8000रूपया साल व10000रूपया जोखिम भत्ता लागू किया जाए सरपंच द्वारा मनमाने तरीके से हटाने की कार्यवाही पर रोक लगाई जाए बेगार लेना बन्द किया जाए व पैन्शन लागू किया जाए वेतन हर मास की निश्चित तारीख को दिया जाए 250की आबादी पर एक सफ़ाई कर्मचारी लगाया जाए कोराना महामारी से बचाव के लिए मास्क ग्लाउज सेनेटराईज व उपकरण दिया जाए श्रम कानूनों में बदलाव वापस लिया जाए गजेटिड छुट्टियाँ के अलावा साल में 45छुट्टियाँ लागू किया जाए आदि आज की बैठक महासचिव कामरेड सुभाष चन्द्र एडवोकेट ने कृषि बिलो को लेकर आन्दोलन कर रहे किसानों के समर्थन में प्रस्ताव रखा ओर दिनांक 30,12,2020को खेडा बोडर पर जाकर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा इसमें मिटीग में उपस्थित सभी कर्मचारीयो ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गयाऔर रामबास ग्राम पंचायत के सफ़ाई कर्मचारी की आकस्मिक फोत पर मोन रखा और सरकार से मांग की गयी की सफ़ाई कर्मचारी की आकस्मिक फोत पर उचित सहायता राशि व परिवार के सदस्य को नोकरी दिया जाए आज की बैठक में उपप्रधान मजूदेवी व खजाची महेन्द्र सिंह सचिव कृष्ण कुमार प्रेस सचिव नाजू राम अशोक कुमार सतनाली अशोक कुमार कनिना ओमप्रकाश सिहमा खण्ड प्रधान मनोज कुमार हरिराम रमेश देबी समाकोर सुभाष चन्द ओमप्रकाश नरेश कुमार योगेश शेरसिंह जिले सिंह सुमित्रा राजेन्द्र रामनिवास रामपाल ओमप्रकाश मितल सोमबीर ईश्वर रामकुमार आदि सफ़ाई कर्मचारी उपस्थित हुए जारीकर्ता कामरेड सुभाष चन्द्र एडवोकेट महासचिव ग्रामिण सफ़ाई कर्मचारी यूनियन हरियाणाl



