सोशल मीडिया पर एक 98 साल के बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो चने बेचते हुए दिखाई दे रहा है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे बाबा उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 98 साल है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 98 की उम्र में भी ये बाबाआत्मनिर्भर हैं और अपनी दो वक्त की रोटी के लिए खुद मेहनत करते हैं। बाबा का नाम विजयपाल सिंह है। ये जो किसी मजबूरी की वजह से नहीं बल्कि अपनी मर्जी से गांव के बाहर चने बेचते हैं। विजयपाल के पास चने खरीदने गए एक ग्राहक ने उनके साथ बातचीत करते हुए वीडियो बनाई, जिसे सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

