Type Here to Get Search Results !

चंडीगढ़ में वारदात : घर से ट्यूशन पढ़ने निकली छह साल की बच्ची, जंगल में मिला अर्धनग्न शव, परिजनों ने लगाया जाम

0

 

सार

  • चंडीगढ़ में हल्लोमाजरा के जंगलों में मिला छह साल की बच्ची का शव 
  • शुक्रवार शाम को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी बच्ची 

    विस्तार

    चंडीगढ़ के सेक्टर 31 थाना के अंतर्गत शनिवार सुबह हल्लोमाजरा के जंगलों में छह साल की बच्ची का शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। बच्ची के कपड़े फटे हुए थे। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

    पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम को बच्ची ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी लेकिन कोचिंग पर नहीं पहुंची। बच्ची के न पहुंचने पर शिक्षक ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। काफी देर खोजने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।
  • पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन बच्ची नहीं मिली। सुबह कुछ लोगों ने बताया कि एक बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था मे हल्लोमाजरा के जंगलों में पड़ा है। परिजनों ने बच्ची की शिनाख्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने जांच शुरू कर दी है। वहीं शाम को नाराज परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ