Type Here to Get Search Results !

अपराधियों के बढ़ते हौसलें:डकैती के 2 करोड़ के सोने को गिरवी रख लोन लेने गए तो पकड़े गए

0


 नूरपुरबेदी एसबीआई में करोड़ों की ज्वेलरी डकैती के तार जुड़े मोहाली-चंडीगढ़ से, पुलिस ने 3 को पकड़ा

नूरपुरबेदी-गढ़शंकर रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 30 मार्च की रात को डकैती पड़ी थी। आरोपी बैंक की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे और बैंक में रखी अलमारी को गैस-कटर से काटकर उसमें रखी करीब सवा दो करोड़ की ज्वेलरी चुरा ली थी।

सूत्रों के मुताबिक इस केस में मोहाली पुलिस ने सिंघादेवी कालोनी नयागांव के 19 साल के सोनू कुमार (मूल रूप से पानीपत का रहने वाला) और उसके साथी सेक्टर-25 निवासी अमित समेत एक और को पकड़ा है। तीसरे आरोपी का पता अभी नहीं चला है। पुलिस ने इनसे बैंक से चुराई गई साढ़े पांच किलो ज्वेलरी भी बरामद की है।

बैंक मैनेजर की सूझबूझ से पकड़े गए

सिंघादेवी में रहने वाला सोनू पत्नी के साथ तीन दिन पहले नयागांव स्थित बैंक पहुंचा। दंपती ने बैंक मैनेजर से कहा कि गोल्ड पर लोन लेना है। मैनेजर ने पूछा कितना गोल्ड है, तो दंपती ने जवाब दिया ‘थोड़ा सा है’। मैनेजर ने पूछा- फिर भी कितना है, तो सोनू ने बैग की जिप खोलकर करोड़ों की ज्वेलरी मैनेजर के टेबल पर उलट दी।

इतनी ज्वेलरी देखते ही मैनेजर सचेत हो गए। अपने पीयून को बुलाकर दंपती के लिए चाय-पानी लाने को कहा। फिर वह बहाने से सीट से उठे और नयागांव एसएचओ कैलाश बहादुर को सूचना दे दी। एसएचओ बैंक पहुंचे और दंपती को पकड़कर थाने ले आए। जहां उन्होंने जुर्म कबूला। सोनू ने नूरपुरबेदी एसबीआई में डकैती की बात कबूल ली। उसकी सूचना पर दो और आरोपी भी पकड़े गए।

एफआईआर में ये...

पुलिस ने इस डकैती को बैंक मैनेजर की सहायता से सुलझा लिया और रिकवरी कर ली है। नयागांव पुलिस स्टेश्न में इस मामले को लेकर एफआईआर नंबर-47 काटी गई है। उसके अनुसार पुलिस 3 मार्च को गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि लूटपाट, स्नैचिंग, नशा बेचने वाले एक गैंग के दो सदस्य चोरी के बाद बाइक पर टांडा-करोरां रोड पर आ रहे हैं।

उनके पास चाेरी की बाइक है, अगर उन्हें पकड़कर तलाशी ली जाए तो नशे, चोरी व स्नैचिंग का सामान मिल सकता है।एफआईआर के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोनू व अमित व दो अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 457, 380, 379बी, 411 और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ