प्राप्त सूत्रों के अनुसार करीब7:15 के बीच सेहलंग गांव की तरफ से सियाणा की तरफ जाते हुए नौता ना और सियाणा के बीच हरियाणा पुलिस के एएसआई को महिंद्रा ट्रैक्टर ने मार दी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जब हमारे रिपोर्टर ने हरियाणा पुलिस के एएसआई से बात की तो उन्होंने बताया कि मैं रामलवास गांव का हूं और महेंद्रगढ़ से आया हूं और जैसे मैं गांव नौतना से निकला हूं तो सामने से आ रहे महिंद्रा ट्रैक्टर ने मुझे टक्कर मार दी । मैंअपने गांव रामलवास जा रहा था । मेरे शोर मचाने पर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया । ग्रामीणों ने आनन-फानन में हरियाणा पुलिस के जवान को महेंद्रगढ़ हॉस्पिटल में पहुंचाया जिसका एक पैर पूरी तरह से टूट गया था ।
एक टिप्पणी भेजें
