Type Here to Get Search Results !

आरक्षण को लेकर बाबा साहब आंबेडकर की तस्वीर फाड़ लगा दी आग, बोले लोग- करो गिरफ्तार

0
प्रकाश मिश्रा नाम के एक शख्स ने आरक्षण के विरोध में बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को फाड़ कर जला दिया। इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर इस शख्स की गिरफ्तारी की मांग बड़े जोर शोर से कर रहे हैं।


जाति के आधार पर नाराज एक शख्स ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को फाड़ कर जला दिया। इस शख्स ने तस्वीर को फाड़कर जलाकर वीडियो बनाया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिससे लोग इसे देशद्रोही का नाम दे रहे हैं और इस युवक शख्स को गिरफ्तारी के लिए जोर-शोर से हंगामा कर रहे हैं।
शख्स ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा है कि जाति आधारित आरक्षण  के चलते हमारे जिन बच्चों ने आत्मदाह किया है उसका बदला लेने के लिए प्रतीकात्मक रूप से विरोध करने के लिएअंबेडकर के इस चित्र को फाड़ रहा हूं। इतना कहकर इस शख्स ने अंबेडकर की तस्वीर को आग लगा दी जो बड़े जोर शोर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ