Type Here to Get Search Results !

महिला पुलिसकर्मी ने ऐसे ली रिश्वत, लोग बोले- इसे कहते हैं ‘पॉकेट पे’

0

 इंटरनेट पर एक लेडी ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। घटना पुणे के साई चौक की बताई जा रही है। दरअसल, यह मामला तब वायरल हुआ जब 18 दिसंबर को ट्विटर यूजर @mat_jane_de_yar ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘ना गूगल पे, ना फोन पे, ना यूपीआई… सीधा पॉकेट पे।’


आप देख सकते हैं कि महिला पुलिसकर्मी ने स्कूटी सवार महिलाओं को रोक रखा है, जिनमें से एक को वह इशारा कर अपने पास बुलाती हैं और उससे कुछ कहती है। इसके बाद महिला, लेडी कॉप की पैंट की पिछली पॉकेट में कुछ ‘पैसे’ रखकर वहां से चली जाती है। इस पूरे लम्हे को किसी इमारत से फिल्माया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ