वीरभूमि खेड़ी तलवाना मे शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस मना उन्हें याद किया।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं खेड़ी गांव के पूर्व सरपंच चौधरी रामनिवास खेड़ी में अपने निवास स्थान पर शहीद भगत सिंह जी का शहीदी दिवस मनाया इस अवसर पर अमर शहीद की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया चौधरी ने कहा कि शहीद उधम सिंह का जन्म 26 दिसंबर 18 99 में पंजाब के संगरूर जिले के सुनाव गांव मे हुआ था उधम सिंह 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग में हुए कत्लेआम का बदला ले ने के लिए जलियांवाला बाग में आरोपी माइकल ओ डायर को को 13 मार्च 1940 को उसी की जमीन पर जाकर मारा मारने के बाद उधम सिंह ने वहां से भागने की कोशिश नहीं की बल्कि गिरफ्तारी दे दी और उनका उन पर मुकदमा चला और और 4 जून 1940 को उन्हें हत्या का दोषी ठहराया गया 31 जुलाई 1940 को उन्हें पेटनविले जेल में फांसी दे दी गई ।उधम सिंह ने का भारत में स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ा योगदान है जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी हमें उनके जीवन से देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए आज हम जो आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं वो इन्हीं अमर शहीदों की देन है
चौधरी रामनिवास खेड़ी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा हरियाणा प्रदेश




