Murder in Palwal: रश्मि ने फोन कर घरवालोंं को बताया था कि उसका मन नहीं लगा रहा है.पलवल. हरियाणा के पलवल जिले के गांव अहरवां में नवविवाहिता के हाथों की अभी महेंदी भी नहीं छुटी थी कि दहेज के लोभियों ने गले में फंदा लगाकर हत्या (Murder) कर दी. पुलिस (Police) ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित चार आरोपियों के खिलाफ हत्या, दहेज हत्या व मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
चारपाई पर पड़ा था शव
गत 24 फरवरी की दोपहर रश्मि उनके पास फोन किया और कहा कि उसका मन नहीं लगा रहा है. उसके बाद पति बलराम का फोन आया कि आपकी बेटी की तबीयत खराब है. कुछ देर बाद फिर से फोन आया कि रश्मि की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पीडि़त परिवार के साथ गांव अरहरवां पहुंचे तो रश्मि मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ी हुई थी और उसके गले व हाथों पर चोट के निशान थे तथा घर से सभी लोग फरार थ l
सभी आरोपी फरार
पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन की हत्या दहेज के लिए पति बलराम, ससुर ज्ञान सिंह, सास व देवर मनीष ने गला दबाकर की है. डीएसपी विजयपाल का कहना है कि मृतका के मायके पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. फिलहाल सभी आरोपी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

