Type Here to Get Search Results !

चंडीगढ़ के होटल में युवती से दुष्कर्म कर भागा पंजाब का बिजनेसमैन, तलाश में पुलिस

0

 शिकायतकर्ता युवती और आरोपित बिजनेसमैन की पहले भी कई बार होटल में मुलाकात हो चुकी है। दोनों की मुलाकात की हर बार एंट्री रजिस्टर में दर्ज भी है। सेक्टर-3 थाना पुलिस मामले की पड़ताल करने के साथ पंजाब के बिजनेसमैन दपिंदर सिंह की तलाश में है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ सेक्टर 10 स्थित एक  होटल में पंजाब के एक बिजनेसमैन पर नौकरी दिलवाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने की शिकायत पुलिस ने दर्ज की है।  यूटी पुलिस ने आरोपित दपिंदर सिंह की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक की पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवती और बिजनेसमैन की पहले भी कई बार होटल मेंमुलाकात हो चुकी है। दोनों की मुलाकात की हर बार एंट्री रजिस्टर में दर्ज भी है। पिछले दिनों उसने युवती के साथ गलत हरकत कर डाली। फिलहाल, सेक्टर-3 थाना पुलिस मामले की पड़ताल करने के साथ आरोपित की तलाश में लगी हुई है।

होटल से आई पुलिस को कॉल

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल से कॉल कर युवती ने पुलिस को सूचना दी थी। युवती ने अपने बयान में बताया कि दपिंदर सिंह के पंजाब में स्कूल चलते हैं। उससे नौकरी को लेकर बातचीत हुई थी। इसके बाद उसने होटल में इसी सिलसिले में उसे बुला लिया था। दपिंदर ने मौका पाकरउसके साथ जबरन गलत काम किया। इसके बाद उसने पुलिस को कॉल करके सूचना दी।पंजाब पुलिस को भी दी गई सूचना

वहीं, सेक्टर-3 थाना पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है शिकायतकर्ता युवती चंडीगढ़ में एक पीजी हाउस में रहती है। फिलहाल, उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। दुष्कर्म की शिकायत मिलने के बादकानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपित दपिंदर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उसके मोबाइल नेटवर्क को ट्रेस करने में जुटी हुई है। इसकी सूचना चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से पंजाब पुलिस को भी देर रात तक दे दी गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ