Type Here to Get Search Results !

गाजीपुर में मजदूर को बदमाशों ने चाकू मारकर किया घायल, स्कूल के पास हुई वारदात

0

 गाजीपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के खजुरिया स्थित एक निजी स्कूल के पास मंगलवार की देर शाम करीब बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकू मारकर एक मजदूर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। घायल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

सदर कोतवाली क्षेत्र के खजुरिया निवासी घायल अजय बिंद (22) ने बताया कि वह गौसाबाद से मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहा था। घर से कुछ दूरी पर स्थित एक निजी स्कूल के पास वह जैसे पहुंचा। बाइक सवार तीन युवक आए और चाकू से पीछे से हमला कर दिए। वह साइकिल से गिर पड़ा।इसके बाद बदमाशों ने चाकू और उंगली में पहनने वाले लोहे के पंजा से सिर के साथ ही शरीर के अन्य हिस्से पर वार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। उधर घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। 

कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ