Type Here to Get Search Results !

रिश्वत लेने वाले अफसर को सजा:चरखी दादरी में समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल

0

 हरियाणा के चरखी दादरी में रविवार को एक खंड स्तरीय समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया। उसका रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। शनिवार रात को इस मामले में कार्रवाई के आदेश संबंधी पत्र जारी हुआ है।आरोपी सुरेंद्र सिंह जिला चरखी दादरी के झोझू कलां खंड के समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी के रूप में कार्यरत था। मिली जानकारी के अनुसार एक वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें सुरेंद्र सिंह को रिश्वत लेते हुए देखा और सुना जा सकता है। एक सख्स सुरेंद्र सिंह को कुछ रुपए दिए और उसने तुरंत अपनी जेब में डाल लिए थे। इतना ही नहीं अपनी सीट पर बैठेसुरेंद्र को शख्स ने कहा कि आपके लिए अच्छी शराब भी लेकर आया हूं। यह सुनकर सुरेंद्र सिंह ने वहीं शराब पीने के लिए पानी भी मंगाने के लिए बोल दिया।

इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जिला उपायुक्त राजेश जोगपाल ने सुरेंद्र सिंह को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं।इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जिला उपायुक्त राजेश जोगपाल ने सुरेंद्र सिंह को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। अब उसे बाढड़ा BDPO कार्यालय में हाजिरी डलवाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ