अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के में उपलक्षित में नाबार्ड हरियाणा क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से 9-3-2021 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया इस मौके पर श्री भूपेंद्र सिंह एलडीएम रेवाड़ी और श्री जगदीश परिहार डीडीएम नाबार्ड और दीलॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल फाउंडेशन के डायरेक्टर श्री रतिराम जी आदि की उपस्थिति में गांव डालिया वास रेवाड़ी में आयोजन किया गया l
नाबार्ड द्वारा सन 1992 मे शुरू किया गया एसएचजी बैंक लिंकेज (SHG- बैंक) कार्यक्रम आज पूरे विश्व का सबसे बड़ा सूक्ष्म ऋण एक आंदोलन के रूप मे प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसके माध्यम से भारत मे (तारीख 31.03.2020 तक) 12.40 करोड़, अधिक परिवार के सदस्यों ने 102.43 लाख स्वे सहायता समूहो से जुड़कर अपने आप मे वितीय जागरूकता लाकर अपने जीवन स्तर को नियंत्रित किया है।
इसी तरह से नाबार्ड अब स्वयं देयता समूह (जेएलजी) के माध्यम से और एमडीपी, थपी से महिलाओं को प्रशिक्षण कर नारी सशक्तीकरण पर ध्यान केन्द्रित भी कर रही है। विभिन्न समूहों की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने जीवन और समूहों के सफर को सबके सामने सांझा किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूहों को नाबार्ड की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। एलडीएम, रेवाड़ी ने समूह की सभी महिलाओं को आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया और महिला दिवस की मंगल ग्रहियों को नाबार्ड के इस तरह के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के अंत मे डीडीएम नाबार्ड ने सभी का धन्यवाद करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।



