Type Here to Get Search Results !

बेंगलुरु: पत्नी के प्रेमी को मारने के लिए 6 घंटे खाट के नीचे छिपा रहा पति, मौका पाकर ली जान

0

 

बेंगलुरु के बयाडारहल्ली (Bayadarahalli of Bengaluru) में एक 31 वर्षीय व्यक्ति पत्नी के प्रेमी को मारने के लिए 6 घंटे बेड के नीचे छुपा रहा. मौके देखते ही उसने प्रेमी की हत्या कर दी.

बेंगलुरु के बयादरहल्ली में एक 31 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी. हत्या करने से पहले वह छह घंटे से अधिक समय तक एक खाट के नीचे छिपा रहा. हत्यारे की पहचान कारपेंटर भरत कुमार के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा.

पुलिस ने बताया कि बयादरहल्ली में एक 31 वर्षीय भरत कुमार पत्नी (विनुथा) के प्रेमी (शिवराज) को मारने से पहले छह घंटे से अधिक समय तक एक खाट के नीचे छिपा रहा. बुधवार को भरत रात 9 बजे घर में घुसा और खाट के नीचे छिप गया. रात के लगभग 10.30 बजे थे और शिवराज विनुथा के घर आया और रात को खाना खाने के बाद विनुथा और शिवराज सोने चले गए. जब विनुथा दोपहर 3 बजे वॉशरूम गई, तो भरत ने उसे बाहर से बंद कर दिया और शिवराज की चाकू मारकर हत्या कर दी.


पारिवारिक जीवन बचाने के लिए ली प्रेमी की जान

जानकारी के मुताबिक, भरत ने आठ साल पहले विनुथा से शादी की थी और उनके दो बच्चे थे. शिवराज, भरत की पत्नी का दोस्त था और तीन साल पहले नौकरी की तलाश में उससे मिलने आया था. हाल ही में, शिवराज ने विनुथा के लिए अपने प्यार को स्वीकार किया. विनुथा उसे ठुकरा दिया था लेकिन, बाद में वो मान गई थी. हालांकि, भरत कुमार को जल्द ही शिवराज के साथ अपनी पत्नी के संबंध की बता पता चल गई थी. इसके बाद भरत ने अपने पारिवारिक जीवन को बर्बाद होने से बचाने के के लिए शिवराज को खत्म करने का फैसया किया.

भरत ने कबूली हत्या की बात

पुलिस ने बताया कि भरत को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा और न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ