Type Here to Get Search Results !

नशे में धुत्त लड़कियों के बीच खूब चले लात-घूंसे, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

0

 कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर में नशे में धुत लड़कियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। पांच लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें लड़कियों एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करती नजर आ रही हैं। पुलिस ने पुलिस एक्ट के तहत पांच लड़कियों को पकड़ा है। इनमें एक 19 साल की और चार अन्य नाबालिग हैं।

हालांकि, बाद में दस-दस हजार के मुचलके पर जमानत देकर इन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामला मंगलवार का बताया जा रहा है। नेहरू पार्क में दोपहर के समय पांच लड़कियां नशे में धुत होकर हाथापाई करने लगीं। कुल्लू में दो जगह इन लड़कियों के बीच हाथापाई हुई। नशे में धुत ये लड़कियां एक-दूसरे को गालियां भी दे रही हैं। लड़कियों के बीच हो रही मारपीट देखकर कई लोग मौके पर इकट्ठा हो हुए। हालांकि, वीडियो में कुछ युवक झगड़ा करने वाली लड़कियों को शांत करने का प्रयास करते भी दिख रहे हैं।


लड़कियों के इस तरह नशे में धुत होकर मारपीट करने का वीडियो सामने आने के बाद चर्चाओं का माहौल है। उधर, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि नशे में धुत मारपीट करने वाली चार नाबालिग सहित एक युवती को पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। इन्होंने शराब के नशे में मारपीट की थी। इन्हें जमानत पर रिहा करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। यह इससे भी कई बार आपस में लड़ाई कर चुकी हैं। 25 दिसंबर 2020 को भी इन्होंने झगड़ा किया था। इसका चालान भी कोर्ट में पेश किया गया है।

दो माह पहले भी हुआ था वीडियो वायरल
गौरतलब है कि करीब दो माह पहले सरवरी में कुछ युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। युवतियों के बीच मारपीट किस बात को लेकर हुई थी इसका पता नहीं चल पाया था। वायरल हुए वीडियो में कुछ युवतियां एक युवती को पीट रहीं थीं।

युवती पर लात-घूंसे बरसाए गए थे और फिर एक शेड की दीवार पर उसका सिर पटका गया था। युवतियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया था और उसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। वायरल वीडियो पुलिस के पास पहुंचने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ