Type Here to Get Search Results !

पंजाब: जमीन विवाद में जलाई गई फौजी की मां ने दम तोड़ा, भारत-चीन सीमा पर तैनात है बेटा

0

 पंजाब में पठानकोट जिले के दुरंगखड्ड गांव में जमीन विवाद में मिट्टी का तेल डालकर जलाई गई फौजी की मां दर्शना देवी (60) ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मिलिट्री अस्पताल में भर्ती दर्शना देवी 85 फीसदी झुलसी थीं। महिला का सैनिक बेटा राजेश कुमार इन दिनों भारत-चीन बॉर्डर पर तैनात है

पंजाब में पठानकोट जिले के दुरंगखड्ड गांव में जमीन विवाद में मिट्टी का तेल डालकर जलाई गई फौजी की मां दर्शना देवी (60) ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मिलिट्री अस्पताल में भर्ती दर्शना देवी 85 फीसदी झुलसी थीं। महिला का सैनिक बेटा राजेश कुमार इन दिनों भारत-चीन बॉर्डर पर तैनात है।महिला ने मौत से पहले पुलिस को जो बयान दर्ज करवाए थे, उसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में महिला ने पड़ोसी भगवान दास, उसके बेटे सनी और मुनीश को जिम्मेदार बताया था। वायरल वीडियो में महिला पुलिस को बता रही है कि वह 14 जनवरी की सुबह गाय का दूध दुह रही थी। इस दौरान पिछले दरवाजे से आए भगवान दास और उसके बेटों ने पकड़ लिया। तीनों ने उस पर मिट्टी का तेल डाला और आग लगाकर भाग निकले। शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और गाड़ी का इंतजाम कर उसे सिविल अस्पताल ले गए। वहां से उसे मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने दर्शना देवी के बयान पर भगवान दास, उसके बेटे सनी और मुनीश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अब मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। महिला के पति किशोरी लाल ने बताया कि उनका भगवान दास के साथ जमीन विवाद चल रहा है। इसी के चलते 10 जनवरी को भी उक्त लोगों ने पत्नी दर्शना देवी से मारपीट की थी। 

इसकी शिकायत थाना शाहपुरकंडी में दी गई थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह 14 जनवरी वह घर से बाहर थे। जब वह घर लौटे तो घटना हो चुकी थी। पत्नी को सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था। वहां से उसे मिलिट्री अस्पताल रेफर करवाया गया। वहां दर्शना देवी ने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया। 


दर्शना देवी के बयान पर पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। केस में अब हत्या की धारा जोड़ दी गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें बनाई हैं। टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापा मार रही हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ