Type Here to Get Search Results !

पुलिस ने 48 बाइक चालकों का चालान किया

0

 सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस ने नांगल चौधरी में 48 बाइक चालकों का चालान किया। पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत सोमवार को ट्रैफिक एसएचओ रमेश कुमार ने नांगल चौधरी में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। रमेश कुमार ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने को कहा। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालेवाहन चालकों के चालान किए गए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा हेलमेट ना लगाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले व गलत स्थान पर पार्किंग और कागजात ना रखने वाले के चालान किए गए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा 48 चालान किए गए। ट्रैफिक पुलिस एसएचओ ने कहा कि बार-बार समझाने के बाद भी लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। यातायात के नियमों के प्रति जिला पुलिस का आमजन को जागरूक करने प्रयास जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ