Type Here to Get Search Results !

आकोदा में 15 दिन में तीसरी दुकान में चोरी

0

 आकोदा। आकोदा मार्केट में मोटर वाइडिंग की दुकान से चोर करीब दस हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। आकोदा में पिछले 15 दिन में तीसरी बार दुकान में चोरी हुई है। इसमें एक चोरी की वारदात को ही पुलिस सुलझा चुकी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव आकोदा निवासी बजरंग ने बताया कि वह 26 जनवरी को रोजाना की तरह करीब 7 से 8 बजे अपनी दुकान को ताला बंद कर अपने घर चला गया था।रात 11.16 बजे को मेरे पास फोन आया कि आपकी दुकान में चोरी हो गई। मौके पर आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान में तांबे की तार चोरी की गई थी। इसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये थी। पुलिस ने बजरंग की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मार्केट के दुकानदारों ने चोरी की वारदात को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। जिस पर चौकी इंचार्ज सतीश कुमार ने भरोसा दिलाया बाजार एरिया में रात की गश्त बढ़ाई जाएगी। मार्केट कमेटी के दुकानदारों ने बताया कि पिछले 15 दिन में तीन दुकानों में चोरी हो चुकी है। चोरों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ