नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर गांव गोकलपुर के पास डंपर व ईको गाड़ी की टक्कर में दो सगे भाइयों में एक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया जबकि मृतक को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल भेजा। पुलिस ने घटना स्थल का मौके कामुआयना कर परिजनों की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के गांव प्रतापपुर निवासी अशोक कुमार व उसका भाई सुरेश कुमार इको गाड़ी में सवार होकर अपने गांव अटेली से जा रहे थे। गांव गोकुलपुर के समीप डंपर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने काफीप्रयास के बाद दोनों भाइयों को गाड़ी से बाहर निकाला। जिसमें अशोक कुमार की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका भाई सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अटेली सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल सुरेश को उपचार के लिए परिजन हायर सेंटर लेकर गए। डंपर चालक घटना के बाद मौके से वाहन को छोड़कर फरार हो गया।जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। मृतक अशोक कुमार का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर डंपर चालक पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक टिप्पणी भेजें
