गुुरुग्राम। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के चक्काजाम करने की चेतावनी के मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस ने मोड पर है। दिल्ली-गुरुग्राम के सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ ही केएमपी पर बड़ी संख्या में पुुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। विशेष रूप से सरहुल व एमजी रोड स्थित दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर सख्ती की गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पीओपी और एसीपी खुद निगरानी कर रहे हैं।
वहीं, खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस आयुक्त केके राव के निर्देश पर जिले में अलग-अलग जगहों पर 25 से ज्यादा नाके लगाए गए हैं, जहां से कड़ी जांच के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जा रहा है। खास तौर पर दिल्ली-जयपुर हाईवे एवं केएमपी-एक्सप्रेस-वे पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। किसानों के चक्का जाम की घोषणा केमद्देनजर शनिवार को एसीपी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त पर रहेंगे। आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को तीन घंटे तक हाईवे पर चक्का जाम करने की घोषणा की है।अब तक सामान्य रही है स्थितिहालांकि, किसान आंदोलन के लिहाज से गुरुग्राम में स्थिति शुरू से ही सामान्य रही है। गणतंत्र दिवस पर हुई ट्रैक्टर परेड व उसके बाद निकाली गई तिरंगा यात्रा भी सामान्य रही थी। बावजूद इसके पुलिस-प्रशासन सतर्कता बरत रही है। खास तौर पर सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की कड़ी निगहबानी है। चक्काजाम में शाहजहांपुर बॉर्डर व जिले के ग्रामीण इलाकों से भी किसानों के हिस्सा लेने की उम्मीद है, जिसको देखते हुए ग्रामीण अंचलों में भी पुलिस सतर्क है।
एक टिप्पणी भेजें

