Type Here to Get Search Results !

Kisan Andolan: हरियाणा में हाईवे जाम, ट्रैक्टर चलाकर, गीत गाती महिलाएं पहुंचीं धरनास्थल, देखें तस्वीरें

0

 कृषि कानून रद्द कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने शनिवार को हरियाणा में चक्का जाम कर दिया। दोपहर 12 से तीन बजे तक नेशनल और स्टेट हाईवे बंद रखे गए। तीन बजते ही हाईवे खोल दिए गए। दिल्ली की सीमा पर जहां धरने चल रहे हैं, उनके अलावा दिल्ली के अंदर कोई सड़क जाम नहीं की गई। वहीं दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे जाम होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शनिवार को 12 बजे धरना शुरू हुआ तो महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा थी। हिसार में सुरेवाला मोड़ पर पूनम देवी ट्रैक्टर चलाकर पहुंची और थाली बजाकर  चक्का जाम की शुरुआत की। सिरसा के डबवाली में गोल चौक पर किसानों ने धरना लगाया है। यह चौक हरियाणा को पंजाब से जोड़ता है।  वहीं सोनीपत में किसानों ने केएमपी एक्सप्रेसवे पर जाम लगाया। किसानों ने कहा कि जब तक तीनों कानून रद्द नहीं होंगे, आंदोलन जारी रहेगा। किसानों का कहना है कि आज सिर्फ जाम लगाया है, आगे की रणनीति भी जल्द तैयार होगी।
चक्का जाम के दौरान एमरजेंसी सेवाओं एंबुलेंस, स्कूल बस, सुरक्षा बलों के वाहन नहीं रोके गए। किसान मोर्चे ने चक्का जाम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। हिसार के बाडोपट्टी टोल पर महिलाएं गीत गाते हुए धरना देने पहुंची। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ