Schools Closed भारत में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1 करोड़ 21 लाख 49 हजार 335 के पार पहुंच गई है। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यूपी एमपी पंजाब गुजरात समेत कई राज्यों ने स्कूल-कॉलेजों को फिर से बंद रखने का फैसला लिया है।
नई दिल्ली, एजेंसी। देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राज्यों ने सक्रियता बढ़ाते हुए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1 करोड़ 21 लाख 49 हजार 335 के पार पहुंच गई है। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए, यूपी, एमपी, पंजाब, गुजरात समेत कई राज्यों ने स्कूल-कॉलेजों को फिर से बंद रखने का फैसला लिया है।पंजाब में प्रदेश सरकार ने पहले से जारी पाबंदियां 10 अप्रैल तक बढ़ा दी हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कक्षा 8 तक के स्कूलों को 4 अप्रैल तक के लिए बंद रखने का आदेश दिया है। प्रदेश में अन्य शैक्षिक संस्थान कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के साथ खोले जाएंगे। जबकि मध्य प्रदेश में पहली से लेकर आठवीं तक की ऑफलाइन कक्षाएं 15 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया गया। आइए जानते हैं अन्य राज्यों की क्या स्थिति है।
उत्तर प्रदेश में 4 अप्रैल तक बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल
पंजाब में 10 अप्रैल तक स्कूल कॉलेज बंद
गुजरात में आठ नगरपालिका क्षेत्रों में स्थित स्कूलों को 10 अप्रैल तक बंद
दिल्ली में अभी नहीं खुलेंगे 8वीं तक के स्कूल
तमिलनाडु में स्कूल अगले आदेश तक बंद
तेलंगाना में सभी शिक्षण संस्थान बंद
छत्तीसगढ़ में अगली सूचना तक स्कूल बंद
हिमाचल प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान 4 अप्रैल तक बंद
महाराष्ट्र में स्कूल बंद
पंजाब और तेलंगाना में बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित

