Type Here to Get Search Results !

दिल्ली पुलिस ने किया शातिर गैंग का पर्दाफाश, ठगी करने का तरीका जान रह जाएंगे हैरान

0

 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस गैंग के सरगना का नाम अरविंद यादव है. पुलिस ने अरविंद और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी 10वीं और 12वीं पास हैं. इतना ही नहीं जांच के दौरान पुलिस को ये भी पता चला है कि इन लोगों के खिलाफ पहले भी कई मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर उसके जरिये लोगों के टेम्पररी सिम हासिल कर उनके एकाउंट से पैसा निकालने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है. ये गैंग अपने टारगेट के एकाउंट से पैसा गरीब और दूर दराज इलाको में रहने वाले लोगों के अकाउंट में ट्रांसफर करते थे. जिन्हें ये कुछ पैसों का लालच देकर बरगलाते थे. हाल ही में इस गैंग ने दिल्ली के एक बिज़नेस मैन के एकाउंट से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी.पुलिस के मुताबिक इस गैंग ने पहले फ़र्ज़ी आधार कार्ड के जरिए शिकायतकर्ता के मोबाइल का असली सिम ब्लॉक करके डुप्लीकेट सिम हासिल कर लिया और कुछ ही घंटों के अंदर शिकायकर्ता के ऑनलाइन बैंकिंग का "फॉरगॉट" ऑप्शन के जरिए पासवर्ड बदल दिया. क्योंकि उस दौरान शिकायतकर्ता का मोबाइल सिम बंद था तो उसे कुछ पता नहीं चल पाया. बाद में इस गैंग ने बेनेफिशरी अकाउंट ऐड कर शिकायकर्ता के अकाउंट से करीब 30 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ