Type Here to Get Search Results !

RAS घूसकांड: गहलोत सरकार ने दोनों रिश्वतखोर SDM किये सस्पेंड, पिंकी मीणा और पुष्कर मित्तल जयपुर की सेंट्रल जेल में बंद

0

 दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में एक हाइवे निर्माण कंपनी से 53 लाख रुपये के घूसकांड में आरोपी रिश्वतखोर आरएएस अधिकारियों को राज्य सरकार ने शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया। कार्मिक विभाग के शासन उप सचिव डॉ. प्रिया बलराम शर्मा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि उपखंड अधिकारी दौसा पुष्कर मित्तल और उपखंड अधिकारी बांदीकुई पिंकी मीणा के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कीओर से पंजीबद्ध अपराध संख्या 17/2021 के तहत धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 एवं 120बी भारतीय दंड संहिता में दंडनीय अपराध के लिए प्रथम दृष्टया लिप्त पाए जाने के चलते गिरफ्तार किया गया था।


इस घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के नियम 13 के अंतर्गत शक्तियों को प्रयोग करते हुए कार्मिक विभाग के शासन उप सचिव ने एसडीएम दौसा पुष्कर मित्तल और एसडीएम बांदीकुई पिंकी मीणा को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। निलंबन के दौरान दोनों ही आरएएस अधिकारियों का मुख्यालय प्रमुख शासन सचिव, कार्मिक विभाग, शासन सचिवालय जयपुर के कार्यालय में रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ